पाकिस्तान : आखिरकार मिला महिला को इंसाफ! दुष्कर्म करने वाले को मिली 22 साल की सजा

By: Ankur Tue, 29 June 2021 10:24:25

पाकिस्तान : आखिरकार मिला महिला को इंसाफ! दुष्कर्म करने वाले को मिली 22 साल की सजा

पाकिस्तान में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कईयों को इंसाफ की दरकार हैं। ऐसे ही एक मामले में महिला को इंसाफ मिला हैं जहां दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 22 साल की सजा मिली हैं। विशेष अदालत ने सोमवार को एक ईसाई व्यक्ति को 22 साल जेल और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने मामले में 10 प्रत्यक्षदर्शियों को पेश किया। न्यायाधीश जमशेद मुबारक ने बलात्कार के लिए 15 साल और अपहरण के लिए सात साल जेल की सजा सुनाई।

लैंगिक हिंसा पर लाहौर की एक विशेष अदालत ने सैम्सन मसीह को अपने मोहल्ले की 25 वर्षीय एक युवती का बलात्कार करने और उसे अगवा करने का दोषी ठहराते हुए 22 साल जेल की सजा सुनाई। पिछले साल पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मसीह के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर से उसका अपहरण कर लिया और महीने भर उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मसीह के मोबाइल की लोकेशन के जरिये उसका पता लगाया और महिला को बचाया।

ये भी पढ़े :

# अनोखा मामला जहां बॉयफ्रेंड के मरने के बाद उसकी डेड बॉडी से स्पर्म लेकर गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट

# घर के नीचे कुएं से अनजान था शख्स, अचानक फर्श ऊपर उठने से हुआ खुलासा

# हरियाणा : ट्रोले की चपेट में आने से कार की हुई दुर्दशा, गाड़ी काटकर निकालने पड़े दो युवकों के शव

# Copa America : बोलीविया से जीता अर्जेंटीना, करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने बनाया रिकॉर्ड

# HAL में ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली नौकरियां, आवेदन करना होगा ऑनलाइन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com